भारत में कोरोना मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 127952 नए केस, 1059 मरीजों की मौत

भारत में आज पिछले 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार 952 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कि कल के मामलों से कम है। दरअसल, कल देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 49 हजार 394 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के चलते सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 127952 नए केस
भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज 5 फरवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 952 नए केस सामने आए हैं, वहीं 1059 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 20 लाख 80 हजार 664 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 13 लाख 31 हजार 648 हो गई है। ध्यान रहे कि कल यानि 4 फरवरी 2022 को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 49 हजार 394 नए केस सामने आए थे।

अब तक कोरोना से 501114 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की अब कुल संख्या बढ़कर 5,011,14 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक 4,02,47,902 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

देश में रिकवरी रेट अब 95.64 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट अब 95.64 फीसदी हो गया है। देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 7.98 फीसदी हो गया है। ध्यान रहे कि देश में 4 फरवरी 2022 को कोरोना वैक्सीन की 47,53,081 डोज लगाई गई, जबकि अब तक कुल 1,68,98,17,199 डोज लगाई जा चुकी है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…