Farmer Movement: संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 18 फरवरी को चलेगा राष्ट्रव्यापी रेल रोको अभियान

तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको अभियान चलाने का ऐलान किया है।

18 फरवरी पूरे देश में रेल रोको अभियान चलेगा
संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 10 फरवरी को कहा है कि 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में रेल रोको अभियान चलेगा, साथ ही 12 फरवरी से राजस्थान के सभी टोल प्लाजा किसान फ्री कराएंगे।

14 फरवरी को निकाले जाएंगे कैंडल व मशाल मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले की सालगिरह पर जवान और किसान के लिए कैंडल मार्च और मशाल मार्च निकाले जाएंगे, 16 फरवरी को सर छोटू राम की जयंती पर किसान सॉलिडैरिटी शो करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोग भाजपा और जेजेपी नेताओं पर किसानों के हित में दबाव बनाएं या फिर गद्दी छोड़ने को कहें।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …