
वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को हीरो टू एनिमल्स एवार्ड, 2020 से सम्मानित किया गया। नवीन पटनायक को यह सम्मान पेटा इंडिया द्वारा दिया गया।
पेटा इंडिया ने दिया पटनायक को यह एवार्ड
वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को हीरो टू एनिमल्स एवार्ड, 2020 से सम्मानित किया गया। नवीन पटनायक को यह सम्मान पशु अधिकारों से लड़ने वाली संस्था पेटा इंडिया द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को यह सम्मान कोरोना महामारी के कारण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए लगे देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान ओडिशा राज्य में सामुदायिक पशुओं को चारा खिलाने के लिए राहत कोष से 54 लाख रुपए की राशि आवंटित करने के लिए प्रदान किया गया है।
चारा के लिए दिया गया था राहत कोष से 54 लाख रुपए
ध्यान रहे कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना महामारी के चलते 21 दिनों के लॉक डाउन के कारण ओडिशा में सामुदायिक पशुओं को चारा खिलाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 54 लाख रुपए की राशि आवंटित किया था। पेटा (PETA) यानि पीपुल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट एनिमल्स की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, इसका मुख्यालय नॉरफॉक (वर्जीनिया) में स्थापित है। गौरतलब है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की कुल संख्या करीब 5600 को पार कर चुकी है, जबकि कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 171 हो चुकी है।