भारत की सबसे युवा ‘सेल्फ मेड’ महिला नेहा नारखेड़े, 37 साल की उम्र में 4700 करोड़ रुपए की संपत्ति

महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी नेहा नारखेड़े ने महज 37 साल की उम्र में भारत की सबसे युवा ‘सेल्फ मेड’ महिला का मुकाम हासिल किया है। नेहा नारखेड़े ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है, वह ‘कंफ्लुएंट’ की सह संस्थापक हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में भी नेहा नारखेड़े अपनी जगह बना चुकी हैं।

IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह
पुणे में जन्मी नेहा नारखेड़े ने महज 37 साल की उम्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह साधारण नहीं है। नेहा नारखेड़े ने IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में जगह बनाई है। अमीरों की इस लिस्ट में नेहा नारखेड़े सबसे युवा सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर हैं। नेहा नारखेड़े की शुरुआती पढ़ाई पुणे में ही हुई, हालांकि बाद में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई थीं।

‘कंफ्लुएंट’ की सह संस्थापक हैं नेहा
नेहा नारखेड़े ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की, वह ‘कंफ्लुएंट’ की सह संस्थापक हैं। इसके अलावा आपाचे काफ्का जो कि एक ओपन सोर्स मेसेजिंग सिस्टम है, को डिवेलप करने में नेहा नारखेड़े की बड़ी भूमिका रही है, इस समय वह कई तकनीकी कंपनियों में सलाहकार और निवेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। हारुन इंडिया रिच लिस्ट में नेहा नारखेड़े को 336वां स्थान मिला है, उनकी अनुमानित संपत्ति 4700 करोड़ रुपए की है।

लिंक्डइन व ओरैकल में कर चुकी हैं काम
नेहा नारखेड़े अपनी कंपनी शुरू करने से पहले लिंक्डइन और ओरैकल के लिए काम कर चुकी हैं, वह अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर बनाने वाली टीम का हिस्सा थीं, उन्होंने 2014 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की। 15 साल पहले नेहा नारखेड़े अमेरिका चली गई थीं और वहीं से मास्टर्स की डिग्री ली, उन्होंने अपना ग्रैजुएशन पुणे विश्वविद्यालय से ही किया था।

फोर्ब्स की लिस्ट में था 57वां स्थान
फोर्ब्स की अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भी नेहा नारखेड़े ने 57वां स्थान हासिल किया था। 2018 में फोर्ब्स ने टेक से जुड़ी महिलाओं की लिस्ट में नेहा नारखेड़े का नाम शामिल किया था। हुरुन इंडिया के मुताबिक, लिस्ट में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले कुल 1103 लोगों को शामिल किया गया था, पिछले साल के मुकाबले इस बार इस लिस्ट में 96 लोग बढ़ गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …