राहुल गांधी का इशारा, अशोक गहलोत को छोड़ना होगा CM पद, कहा- उदयपुर में किया था वादा

केरल में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन करते हुए कहा कि हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह इशारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ है।

राहुल ने गहलोत को लेकर दिया बड़ा संकेत
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव और उम्मीदवारी की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने आज 22 सितंबर 2022 को अशोक गहलोत को लेकर बड़ा संकेत दिया है। राहुल गांधी ने इशारा किया है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। केरल में राहुल गांधी ने ‘वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन करते हुए कहा कि हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। दरअसल, ऐसा मान जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद हैं।

गहलोत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते हैं, वह एक दिन पहले ही वह सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे, उनसे सवाल किया गया था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे और सचिन पायलट को मौका देंगे? तो इस बात को टालते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि वह तो सभी पद छोड़ने को तैयार हैं, उन्होंने कहा था कि पद छोड़ना है या नहीं इसका फैसला केवल पार्टी और लोग ही करेंगे।

गहलोत-पायलट के बीच तनातनी नया नहीं
ध्यान रहे कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी किसी से छिपी नहीं है, 2020 में तो ऐसा लग रहा था कि सचिन पायलट के विद्रोह की वजह से सरकार ही गिर जाएगी लेकिन फिर स्थितियां संभल गईं, अब भी पार्टी में विद्रोह की खबरें आती रहती हैं। वहीं इसी साल उदयपुर में कांग्रेस ने 3 दिन का शिविर आयोजित किया था, जिसमें ‘वन मैन वन पोस्ट’ के नियम का पालन करने की बात हुई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन?
शशि थरूर और अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया गांधी के मुताबिक, उन्होंने दोनों से ही कहा है कि जो चाहे वह चुनाव लड़ सकता है, पार्टी कोई नाम नहीं आगे करेगी। वहीं, अशोक गहलोत ने कहा था कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बनें। हालांकि, राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं यह अब तक सस्पेंस बना हुआ है। उधर दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, उनका कहना है कि आखिर उन्हें इस रेस से बाहर क्यों रखा जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…