नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, RJD संग नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ बिहार में नई सरकार बनाने का दावा भी राज्यपाल फागू चौहान को पेश कर दिया है।

उनके पास 160 विधायकों का समर्थन है- नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 9 अगस्त 2022 को राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके पास 160 विधायकों का समर्थन है। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोगों की इच्छा थी कि भाजपा से अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया है।

उन्हें भाजपा के साथ कई दिक्कतें थीं- नीतीश
नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा है कि उन्होंने एनडीए सरकार में मिले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, उन्हें भाजपा के साथ एक नहीं कई दिक्कतें थीं, उनके नेता बाद में सबकुछ विस्तार से बता देंगे।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…