पीएम मोदी ने छह मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की…जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा ?

वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच दक्षिण-पश्चिमी मानसून और वर्तमान में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के छह राज्यों- असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक बैठक की।

मोदी ने छह मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की

वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच दक्षिण-पश्चिमी मानसून और वर्तमान में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के छह राज्यों- असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक बैठक की। ध्यान रहे कि देश के कई राज्य इस समय बाढ़ के संकट से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणाली में सुधार के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों के व्यापक उपयोग पर जोर दिया।

बैठक में बाढ़ संकट पर विस्तार से चर्चा

पीएमओ यानि प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून और बाढ़ की वर्तमान स्थिति से निपटने के वास्ते तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की समीक्षा बैठक में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्री शामिल हुए, बैठक में बाढ़ के संकट को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। पीएमओ ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए एक स्थायी प्रणाली के लिए सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

नीतीश ने उठाया नेपाल से असहयोग का मुद्दा

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रबंधन में नेपाल से असहयोग का मुद्दा उठाया तथा उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की। ध्यान रहे कि बिहार में बाढ़ से अब तक 16 जिलों में 74 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है, यहां बाढ़ से अब तक कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

केएस भगवान का आपत्तिजनक बयान, कहा- ‘भगवान राम हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे’

आजकल देश में खुद को सुर्खियों में बने रखने के लिए कइयों ने किसी धर्म, भगवान, राजनेता या अभ…