
स्वतंत्र देव सिंह ने आज उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को खत्म हो चुका था। स्वतंत्र देव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भाजपा को 29 जुलाई 2022 तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। दरअसल, भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है।