पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में गर्भवती भारतीय महिला की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को अपना इस्तीफा देना पड़ गया। जिस महिला की मौत हुई है, उसे मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया जाना था, लेकिन पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल में भी उसे एडमिट नहीं किया गया, जब उसे दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था तो पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।
स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को देना पड़ा अपना इस्तीफा
पुर्तगाल के लिस्बन में गर्भवती भारतीय महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। ये भारतीय महिला पुर्तगाल में घूमने के लिए गई थी और वह गर्भवती भी थी। इस लापरवाही के चलते पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को अपना इस्तीफा देना पड़ गया। इस घटना से पुर्तगाल की सरकार की तीखी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की मौत हुई है, उसे मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया जाना था लेकिन पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल में भी उसे एडमिट नहीं किया गया, जब उसे दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई। हालांकि, ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले पुर्तगाल में देखे जा चुके हैं, जहां अस्पताल में मेडिकल स्टाफ और व्यवस्था की कमी का असर मरीजों की जान पर पड़ा है।
मौत का मामला पुर्तगाल के ही मीडिया ने उठाया
भारतीय महिला पर्यटक की मौत का मामला पुर्तगाल के ही मीडिया ने उठाया। इस महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया था। इस दौरान उसे प्रेग्नेंसी हॉस्पिटल से कार्डिएक सेंटर में ट्रांसफर किया जाना था। वक्त पर ऐसा नहीं हो सका, इसकी वजह से महिला की मौत हो गई। बच्चा स्वस्थ बताया जाता है। मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है, क्योंकि यह घटना राजधानी लिस्बन में हुई। मीडिया सवाल कर रहा है कि अगर राजधानी में हेल्थ फेसेलिटीज के ये हाल हैं तो दूर-दराज के क्षेत्रों में क्या होता होगा। दूसरी ओर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि गर्भवती महिला की मौत आखिरी ऐसी घटना थी, जो उन्हें इस्तीफे के फैसले तक ले गई।
महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया
इस महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। महिला की उम्र 34 साल थी और उसे कथित रूप से देश के एक बड़े अस्पताल से ट्रांसफर करने के दौरान दिल का दौरा पड़ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं थी। कहा जा रहा है कि मैटरनिटी यूनिट में स्टाफ की कमी से पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी थीं। डॉक्टर मार्टा टेमिडो साल 2018 से पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री बनी थीं और कोरोना वायरस से निपटने का उन्हें श्रेय भी दिया जाता है।
महिला की मौत के बाद टेमिडो का इस्तीफा लिया- PM
पुर्तगाल सरकार की 30 अगस्त 2022 को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को एहसास हो गया था कि उनके पास अब पद पर बने रहने के लिए कोई वजह नहीं है। पुर्तगाल की लूसा न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि महिला महिला की मौत के बाद ही मार्ता टेमिडो का इस्तीफा लिया गया है। मैटरनिटी यूनिट में स्टाफ की कमी की वजह से सरकार को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है, गर्भवती महिलाओं को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाना पड़ता है।