Uttar Pradesh: अखिलेश यादव की गणित सेट, जानिए कैसे जीतेंगे 300 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव

देश में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कैसे 300 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी, इसका गणित समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सेट कर लिया है।

300 से अधिक सीट जीतने का गणित सेट
उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने का दावा करने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 300 से अधिक सीट जीतने का गणित सेट कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने के बाद अब अखिलेश यादव की निगाह भारतीय जनता पार्टी के बागी विधायक तथा अन्य नेताओं पर है।

अखिलेश ने BJP के नेताओं को लेकर खोला अपना पत्ता
लखनऊ में आज 17 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी के कई बड़े नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लेकर भी अपना पत्ता खोल दिया। अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि सुनने में आया है कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने 150 विधायकों के टिकट काटने जा रही है, इससे पहले भी भाजपा के 100 विधायक सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा में धरना पर बैठे थे, यह तो 250 हो गए, हमारे पास पहले से ही 50 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण हमारे पक्ष में गिनती अपने आप सेट होती जा रही है, हम 2022 में 300 से अधिक सीट जीतेंगे, 300 का आंकड़ा तो बन गया है, अब बाकी की तैयारी तेज है।

कादिर राणा व आरएस कुशवाहा सपा में शामिल
ध्यान रहे कि समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आज बहुजन समाज पार्टी से मुजफ्फरनगर से सांसद रहे कादिर राणा के साथ बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद आरएस कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में हमारे सभी समर्थक अब तो समाजवादी पार्टी के साथ हैं, पूरे प्रदेश से लोग हमारे साथ आए हैं, हम तो अपने समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ेंगे, बसपा अपने मूल विचारों से भटक गई है, सभी पुराने नेता बसपा को छोड़कर सपा में आ रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…