धनतेरस पर सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, चांदी ₹15335 हुई सस्ती, सोना ₹3541 तक हो गया सस्ता

धनतेरस पर आज सोने और चांदी के रेट में बड़ी गिरावट हुई है। सर्राफा बाजार में आज सोना इस साल के रिकॉर्ड हाई से 3541 रुपए सस्ता मिल रहा है, वहीं चांदी रिकॉर्ड हाई से 15335 रुपए तक सस्ती मिल रही है।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ
आज 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार सोने-चांदी के रेट घट रहे हैं, ऐसे में ग्राहक गोल्ड-सिल्वर खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। कारोबारियों का भी मानना है कि इस साल धनतेरस दिवाली पर बंपर खरीदारी हो सकती है। ध्यान रहे कि सर्राफा बाजार में सोना इस साल धनतेरस पर रिकॉर्ड हाई से करीब 3541 रुपए सस्ता मिल रहा है, वहीं चांदी रिकॉर्ड हाई से 15335 रुपए तक सस्ती मिल रही है। आइए जानते हैं डिटेल में सोने-चांदी के भाव।

3541 रुपए सस्ता सोना
वैश्विक बाजारों में धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Gold price today dhanteras) कम हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, वर्तमान में 24 कैरेट सोने का भाव 50062 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 अप्रैल 2022 को सोना रिकॉर्ड हाई 53603 रुपए पर पहुंच गया था, यानि सोना इस वक्त अपने रिकॉर्ड हाई से 3541 रुपए सस्ता मिल रहा है।

कैरेट वाइज सोने के लेटेस्ट भाव
24 कैरट सोने का लेटेस्ट भाव 50062 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने के दाम 45857 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट 37547 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
14 कैरेट का सोना 29286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई (Silver price today dhanteras) से 15335 रुपए तक गिर गई है। 8 मार्च 2022 को चांदी 70890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वर्तमान में चांदी की कीमत 55555 रुपए पर आ गई है, यानि चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 15335 रुपए सस्ती मिल रही है। इस सप्ताह की बात करें तो चांदी पिछले शुक्रवार के 56042 रुपए के मुकाबले इस शुक्रवार 55555 रुपए पर बंद हुई, यानि सप्ताहभर में 487 रुपए सस्ता हुआ है।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
ध्यान रहे कि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, IBJA देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मीडिया समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …