
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में लिव-इन में रह रही एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतका की 35 वर्षीय पहचान ममता के रूप में हुई है। महिला अपने पति से अलग होकर एक शख्स के साथ विनोद नगर में लिव-इन में रह रही थी। महिला की हत्या का आरोप महिला के लिव-इन पार्टनर ब्रह्म सिंह पर लगा है।
मृतका की पहचान ममता के रूप में
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में लिव-इन में रह रही एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। महिला अपने पति से अलग होकर एक शख्स के साथ विनोद नगर में लिव-इन में रह रही थी। महिला के परिजनों ने महिला के लिव-इन पार्टनर ब्रह्म सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ब्रह्म सिंह की तलाश कर रही है। महिला एक प्राइवेट अस्पताल में सुरक्षाकर्मी थीं।
ममता का एक 10 वर्ष का बेटा है
पुलिस के मुताबिक, ममता शादीशुदा थी, उसका एक 10 वर्ष का बेटा भी है। पति से विवाद के चलते महिला ब्रह्म सिंह के साथ लिव-इन में रहने लगी। महिला का बेटा अपनी नानी के पास रह रहा है। उधर ब्रह्म सिंह भी शादीशुदा है, वह भी अपनी पत्नी को छोड़कर ममता के साथ रह रहा था। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने कल यानि मंगलवार रात 10 बजे नानी को फोन करके कहा था कि बेटे के हाथ खाना भेज दो।
महिला के शव के पास हथौड़ी पड़ी थी
जब महिला का बेटा खाना लेकर अपनी मां के पास पहुंचा तो देखा मां खून से लथपथ पड़ी थी तथा वह मर चुकी थी। महिला के शव के पास हथौड़ी भी पड़ी थी, शरीर पर कई घाव थे। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला के परिजनों का कहना है ममता लॉकडाउन के समय ही ब्रह्म सिंह के संपर्क में आयी थी, इसके बाद वह लिव-इन में रहने लगी थी।