लखीमपुर कांड पर एक्शन में UP पुलिस, 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी छोटू समेत सभी 6 की हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2 नाबालिग दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिलने के बाद उत्तर पुलिस ने दावा किया है कि सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SP संजीव सुमन ने दी मीडिया को जानकारी
यूपी के लखीमपुर खीरी में 2 नाबालिग दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकती हुई 14 सितंबर 2022 को मिली। जिनकी लाश मिली वे दोनों सगी बहने हैं। ये मामला लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली का है। यहां गांव के बाहर किशोरियों की लाश गन्ने के खेत में पेड़ से लटकती मिली है। इस मामले में लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने मीडिया को जानकारी दी।

हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ- SP
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि परिवार के पड़ोस में ही रहने वाले 6 लोगों का नाम दिया गया है, पूरे मामले में नामजद सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं, इसमें शादी का दबाव बने बनाए जाने पर लड़कियों की हत्या की गई है, एक आरोपी एनकाउंटर में भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके पैर में गोली लगी है। एसपी का कहना है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश में हत्या- SP
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सब लोगों ने मिलकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश में लड़की को फंदे में डाल कर हत्या कर दी, पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही और भी पूछताछ की जाएगी, जुनैद, सुहेल, हाफिजुर रहमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है, मुख्य आरोपी छोटू उनके पास के ही रहने वाले हैं, उन पर नामजद एफआईआर कराया था, उसने 3 लड़कों को लड़कियों से परिचय कराया था, जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई थी।

अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ बाकी- SP
एसपी संजीव सुमन ने कहा कि आरोपी बुधवार यानि 14 सितंबर को दोपहर के समय गांव में मोटरसाइकिल से आए थे, वह लड़कियों को लेकर खेत में चले गए, जहां जाकर शारीरिक संबंध बनाए, लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया था तो उनकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने की दृष्टि से दोनों लड़कियों को पेड़ पर फंदे के साथ लटका दिया, पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है, अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ बाकी है, अभी डिटेल्ड जांच बाकी है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…