दिल्ली विधानसभा में तलब होंगे दिल्ली पुलिस कमिश्नर…जानिए क्यों ?

दिल्ली विधानसभा में अगले सत्र में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव तलब होंगे। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल के खिलाफ एफआईआर के मामले में पुलिस कमिश्नर को दिल्ली विधानसभा के अगले सत्र में सदन में बुला कर जवाब मांगेंगे।

सदन में गोयल के खिलाफ FIR का मामला गूंजा
कथित तौर पर मास्क न लगाने पर आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल के खिलाफ एफआईआर का मामला आज यानि 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा में गूंजा। सदन की कार्रवाही के दौरान रिठाला के विधायक महेंद्र गोयल ने स्पीकर को अपना इस्तीफा देने की पेशकश की। महेंद्र गोयल ने सदन में कहा कि मेरे ऊपर मास्क नहीं लगाने की वजह से एफआईआर हुई है, अगर मेरी गलती है तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं।

भाजपा ने भी किया गोयल का समर्थन
सदन में आप विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि अगर मेरी गलती नहीं है तो संबंधित पुलिस थाने के एसएचओ को निलंबित किया जाए। महेंद्र गोयल ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में नशा का कारोबार चल रहा था, उसको रोकने के लिए मौके पर गया था, उस दौरान मैंने मास्क लगाया हुआ था, ये सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। महेंद्र गोयल के इन बातों को सुनकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उनका समर्थन किया और कहा कि इलाके की डीसीपी को सदन में बुलाया जाए। इस दौरान भाजपा ने भी महेंद्र गोयल की शिकायत का समर्थन किया।

पुलिस कमिश्नर को किया जाएगा सदन में तलब
पूरा सदन एकजुट देख विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने महेंद्र गोयल को भरोसा देते हुए कहा कि अगले सत्र में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सदन में बुला कर इस मामले पर जवाब मांगा जाएगा। स्पीकर ने महेंद्र गोयल का इस्तीफा नामंजूर करते हुए कहा कि इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। ध्यान रहे कि दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज चला। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्दांजलि देने के बाद सत्र की शुरुआत हुई।

दर्शक दीर्घा में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी
कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदस्यों को जाने दिया गया। विधानसभा की दर्शक दीर्घा में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर सभी सदस्यों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। सत्र में सभी सदस्य एक-एक सीट छोड़कर सदन में बैठे थे। सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था, इसके अलावा सदस्यों की टेबल पर सैनिटाइजर भी रखा गया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…