
दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शराब की दुकानें अब एक घंटा अधिक खोलने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। इस आदेश के साथ आज से दिल्ली की शराब दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी।
इस फैसले से राजस्व में इजाफा होगा
दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शराब की दुकानें अब एक घंटा अधिक खोलने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। दिल्ली आबकारी विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली में अब शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। इससे पहले शराब की दुकानें रात 9 बजे बंद हो जाती थीं।
शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुलेंगी
दिल्ली सराकर के आदेश में कहा है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकरी समति के अध्यक्ष की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई, 2020 से एल-6, एल-7, एल-8, एल-9 और एल-10 शराब की दुकानों को अब सुबह 10 से रात 9 बजे की बजाय सुबह 10 से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। यह स्थिति अब तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी।