सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए गायब, किसके खाते में हुई ट्रांसफर…जानिए ?

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए गायब हुए हैं, आखिर ये रकम किसके बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है, इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है।                      

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए गायब

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए गायब होने का खुलासा हुआ है, आखिर ये रकम किसके बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है, इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बॉलीवुड में तेजी से उभर रहे सुशांत की मोटी रकम को गायब करने के लिए कहीं रिया ने तो ऐसी खतरनाक साजिश नहीं रची, जिसका सुशांत शिकार हो गए।

इस मामले की जांच पटना पुलिस की एसआईटी करेगी

ध्यान रहे कि सुशांत सिंह राजपूत के 15 करोड़ रुपए कोटक महिंद्रा बैंक के खाते से गायब हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के कोटक महिंद्रा बैंक के खाता नंबर 1011972591 की पूरी जांच अब पटना पुलिस की एसआईटी करेगी। पिछले एक वर्ष में किन-किन लोगों के बैंक खातों में सुशांत के बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर की गयी, इसक पता पटना पुलिस की एसआईटी टीम लगाएगी।

सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए गायब होने की खबर उनके पिता ने दी

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में उन सभी लोगों से पूछताछ भी की जाएगी, जिनके खाते में पिछले एक वर्ष से सुशांत के खाते से पैसे ट्रांसफर हुए हैं, सटीक जवाब नहीं मिलने पर उन पर गाज भी गिर सकती है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस को यह जानकारी दी कि एक वर्ष के अंदर 15 करोड़ रुपए उनके बेटे के खाते से ट्रांसफर किए गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…