दिल्ली में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की कोशिश !

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से आज घर में अकेली लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बुरी तरह से घायल लड़की को एम्स में भर्ती कराया गया है।

13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से आज घर में अकेली लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बुरी तरह से घायल लड़की को एम्स में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 साल की लड़की जब अपने घर में अकेली थी तो दो लोग उसके घर में घुस आए और उससे दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर उसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए और वहां से फरार हो गए।

पीड़िता एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश और पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि दोनों संदिग्ध आस-पास के ही रहने वाले हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने पर सैद्धांतिक सहमति…