
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता व निदेशक महेश भट्ट की बेटी फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और कपूर खानदान के फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर आज सात फेरों से सात जन्मों के बंधन में बंध गए। आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूजे के पति-पत्नी बन गए, दोनों ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी की बंधन बंधे
बॉलीवुड के पावरफुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज 14 अप्रैल 2022 को शादी की बंधन बंधे हैं। मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी रचाई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में अंबानी परिवार से श्लोका और आकाश अंबानी, करण जौहर, अयान मुखर्जी से लेकर पूरा कपूर खानदान और भट्ट फैमिली तमाम फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का शुभ मुहूर्त में हुई, आज 14 अप्रैल 2022 को शाम में 4 से 5 बजे के बीच आलिया-रणबीर की शादी का शुभ मुहूर्त था, दोनों ने शादी की रस्मों को शुभ मुहूर्त के हिसाब से पूरा किया और सभी रस्मों को निभाया।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लवस्टोरी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ और फिर इकरारा, इस तरह दोनों रिलेशनशिप में आए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार सोनम कपूर की शादी में दोनों ने पब्लिक अपीरियंस दी, इसके बाद दोनों का इश्क किसी से छुपा नहीं। रियल लाइफ के कपल रील लाइफ में भी जल्द ही करण जौहर और अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मस्त्र में पहली बार नजर आएंगे, ब्रह्मास्त्र सितंबर 2022 में रिलीज होगी, ये पहला मौका होगा जब दोनों स्क्रिन शेयर करेंगे।