महाराष्ट्र सरकार-शिवसेना और कंगना आमने-सामने, कंगना बोलीं- किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार-शिवसेना और अभिनेत्री कंगना रनौत में तीखी बयानबाजी जारी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत के बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे।

कंगना को मुंबई में रहने का कोई हक नहीं- देशमुख

महाराष्ट्र सरकार-शिवसेना और अभिनेत्री कंगना रनौत में तीखी बयानबाजी जारी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत के बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई हक नहीं है। हाल ही में कंगना रनौत ने अपने एक ट्विट में कहा था कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।

मुंबई पीओके की तरह क्यों लग रही है- कंगना

कंगना रनौत के इस बयान को लेकर अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस से होती है, कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आईपीएस अधिकारी इस बयान के खिलाफ अदालत में भी गए हैं। ध्यान रहे कि अपने एक ट्वीट में कंगना रनौत ने शिवसेना के सीनियर नेता व सांसद संजय राउत पर निशाना साधते हुए मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। कंगना ने कहा था कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं, पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है, ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरह क्यों लग रही है।

कंगना महाराष्ट्र का अपमान कर रही हैं- राउत

उधर, आज शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना के आरोपों पर कहा कि आप महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश कर रही हैं, जरूर कोई राजनीतिक पार्टी या ताकत है जो उन्हें समर्थन दे रहा है तभी वो इस तरह से बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई और मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के लिए एक साजिश रची जा रही है। संजय राउत ने कहा कि मुंबई मराठी लोगों के बाप की है, जिन्हें यह बात मान्य नहीं वह अपना बाप दिखाए, शिवसेना ऐसे महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बिना रुकेगी नहीं, वादा है जय हिंद जय महाराष्ट्र।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…