सांसद अमर सिंह का निधन…सिंगापुर में चल रहा था इलाज

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने सिंगापुर के अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह 64 साल के थे। अमर सिंह पिछले 6 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले उनके किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था
समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। अमर सिंह सिंगापुर के अस्पताल में आखिरी सांस ली, वह 64 साल के थे।

6 महीने से अस्पताल में भर्ती थे अमर सिंह

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया है। अमर सिंह सिंगापुर के अस्पताल में आखिरी सांस ली, वह 64 साल के थे। अमर सिंह पिछले 6 महीने से अस्पताल में भर्ती थे, कुछ दिन पहले उनके किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे, उन्हें जुलाई, 2016 में राज्यसभा के लिए चुना गया था। अमर सिंह का राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1996 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।

मार्च में अमर सिंह के निधन की अफवाह उड़ी थी

ध्यान रहे कि मार्च, 2020 में अमर सिंह के निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए वीडियो जारी कर कहा था कि ‘टाइगर अभी जिंदा है।’ वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था, ‘सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं, मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं। कहा जाता है कि वर्ष 1996 में फ्लाइट के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आए, हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन इसके बाद ही मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया।

अमर सिंह को पार्टी से दो बार निकाला गया

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य चुने गए अमर सिंह को कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया। कहा जाता है कि अमर सिंह को पार्टी से निकाले जाने में आजम खान और अखिलेश यादव की प्रमुख भूमिका रही, हालांकि वर्ष 2010 में मुलायम सिंह ने भी अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया था, जिसके बाद इन्होंने राजनीतिक जीवन से कुछ समय के लिए संन्यास भी ले लिया था, मगर वर्ष 2016 में इनकी फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी हुई।

अमर सिंह थे फिल्म, राजनीति तथा बिजनेस के कॉकटेल

अमर सिंह के बारे में यह कहा जाता था कि वह राजनीति, फिल्म तथा बिजनेस के कॉकटेल हैं। समाजवादी पार्टी में रहते अमर सिंह ने इसे सिद्ध भी किया, कई बार ऐसे मौके आए जब पार्टी को उन्होंने अपने राजनीतिक समझदारी से परेशानी से उबारा। जया बच्चन को राजनीति में लाने का काम अमर सिंह ने ही किया था, लेकिन पार्टी से निष्कासन के समय बच्चन परिवार से इनकी दूरियां बढ़ गईं, कहा यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में अमर सिंह ने उनका साथ खूब निभाया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…