Farmer Movement: देशभर में किसानों का ‘चक्का जाम’, कई राज्यों में दिखा असर

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लागातार जारी है, इस बीच आज 6 फरवरी को किसानों ने दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक 3 घंटे के लिए देशभर में चक्का जाम किया।

कई राज्यों में दिखा ‘चक्का जाम’ का असर
पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों में आज किसानों का चक्का जाम देखने को मिला, इस दौरान किसानों की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में राजमार्गों को जाम किया गया, नए कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया, देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के चक्का जाम का असर देखने को मिला। ध्यान रहे कि किसान संगठनों की ओर से आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम किया गया था।

कई जगहों पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
किसानों के आज के प्रदर्शन के बाद देश के पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, समेत कई राज्यों में लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले भी सामने आए हैं। किसानों का चक्का जाम के तहत महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड शहर में ‘रास्ता रोको’ का आयोजन किया गया, वहीं कराड में कोल्हापुर नाका पर दोपहर के समय व्यस्त सड़क पर प्रदर्शन करने के चलते पुलिस ने कम से कम 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी सत्वशीला चव्हाण भी शामिल रहीं, हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

26 नवंबर से चल रहा है किसानों का आंदोलन
ध्यान रहे कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए पिछले साल 26 नवंबर से किसान दिल्ली के सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। 26 जनवरी को टैक्टर रैली के दौरान हिंसा और 29 जनवरी को किसानों पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने आंदोलन की जगह से दिल्ली की तरफ आने वाले रास्ते को रोकने में पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया किया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…