गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा…जानिए सीएम पद के संभावित चेहरे कौन-कौन हैं ?

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी ने इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे।

विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा
विजय रुपाणी ने आज 11 सितंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा सौंपा है। विजय रुपाणी के इस्तीफे के साथ ही नए मुख्यमंत्री चेहरे पर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं, इसको लेकर कुछ नाम भी सामने आ रहे हैं, अब नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी और विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा। विजय रुपाणी ने इस्तीफ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी आलाकमान को आभार प्रकट किया।

मंडाविया, रुपाला, पटेल व पाटिल का नाम सबसे आगे
गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। गुजरात के सीएम पद के लिए संभावित चेहरों में सबसे आगे मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, नितिन पटेल और सीआर पाटिल का नाम है। फिलहाल गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल एक बैठक कर रहे हैं, इस बैठक के बाद विधायक दल की बैठक के समय और तारीख पर आखिरी मुहर लग जाएगी।

रुपाणी अब नई ऊर्जा के साथ पार्टी में काम करेंगे
इस्तीफे के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन करने के बाद अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर पार्टी में नई ऊर्जा के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है, पार्टी से जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसका संपूर्ण दायित्व और नए ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मैं अवश्य काम करता रहूंगा।’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये परंपरा रही है कि समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहते हैं। विजय रुपाणी ने कहा कि ये हमारी पार्टी की विशेषता है कि जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया जाता है उसे पूरे मनोयोग से पार्टी कार्यकर्ता उसका निर्वहन करते हैं।

गुजरात में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव
ध्यान रहे कि अगले साल 2022 के अक्टूबर-नवंबर में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रुपाणी को 7 अगस्त 2016 को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था, उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने साल 2017 में विधानसभा चुनाव भी जीता था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…