जिंदगी की जंग हार गई मुंबई की ‘निर्भया’, ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई थी

9 सितंबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली 30 वर्षीय महिला की मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आज 11 सितंबर को मौत हो गई है।

पीड़िता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी महिला के साथ दिल्ली की ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी। बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जानकारी मिली है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज्यादा ही बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाली थी
इस जघन्य अपराध के आरोप में जिस शख्स को मुंबई पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में दबोच लिया था। बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक महिला के साथ बलात्कार किया गया है और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है।

पीड़िता महिला की आंत बाहर आ गई थी
यह जघन्य घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई, बताया जा रहा है कि टेंपो के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं, कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने बताया है कि प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…