महापंचायत में किसान मोर्चा ने किया ऐलान, अब 27 सितंबर को होगा भारत बंद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, किसानों की इस महापंचायत में ऐलान किया गया कि किसानों का भारत बंद अब 25 सितंबर के बजाए 27 सितंबर को होगा।

27 सितंबर को होगा भारत बंद
किसानों की महापंचायत में आज 5 सितंबर को किसान मोर्चा ने इस बात का ऐलान किया कि किसानों का भारत बंद अब 27 सितंबर को होगा। इससे पहले किसान मोर्चा ने ऐलान किया था कि भारत बंद 25 सितंबर को होगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, 26 नवंबर 2020 से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जुटे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, किसानों ने भी ठान लिया है कि वह अपनी मांग मनवाकर रहेंगे, इसके लिए किसानों ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था, लेकिन आज भारत बंद की तारीख बदलकर 27 सितंबर कर दी है।

26 नवंबर, 2020 से चल रहा है किसान आंदोलन
किसान मोर्चा ने कहा है कि 27 सितंबर को उनके भारत बंद के दौरान देश में सब कुछ बंद रहेगा, इसके साथ ही यूपी संयुक्त किसान मोर्चे के गठन का भी ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून- 2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून- 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून- 2020 को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन 26 नवंबर, 2020 से चल रहा है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…