कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व केरल से सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहुल गांधी नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित नाइट क्लब में पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि ये वीडियो भाजपा ने साझा किया है।
मालवीय ने शेयर किया राहुल गांधी का एक वीडियो
भारतीय जनता पार्टी के आईटी प्रभारी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर काठमांडू के एक नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। भाजपा के आईटी प्रभारी अमित मालवीय के अलावा कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी राहुल गांधी के इस वीडियो को शेयर किया है। भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे।
नाइटक्लब में दिख रहे हैं राहुल गांधी
बिना तारीख वाले इस वीडियो में राहुल गांधी एक दोस्त के साथ डिम लाइट वाले नाइटक्लब में दिख रहे हैं, जिसके बैकग्राउंड में लोग लाउड म्यूजिक पर डांस कर रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, वीडियो काठमांडू के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शूट किया गया था। ध्यान रहे कि राहुल गांधी 2 मई 2022 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में अपनी पत्रकार मित्र सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने के लिए मैरियट होटल में थे।
नेपाल के निजी दौरे पर हैं राहुल गांधी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं, यह वीडियो इसी दौरे का बताया जा रहा है। वीडियो में वे कथित तौर पर काठमांडु में फेमस नाइटक्लब Lord of the Drinks में नजर आ रहे हैं। क्लिप वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है।
शहजाद पूनावाला ने कसा राहुल गांधी पर तंज
इस वीडियो पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है, इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
किरेन रिजिजू ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
इस वीडियो पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा है। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है, एक निजी नागरिक के रूप में कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जब एक सांसद, एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का स्थायी मालिक जो दूसरों को उपदेश देता रहता है।