‘भारत जोड़ो’ यात्रा की राहुल गांधी ने की विधिवत शुरुआत, पार्टी को संजीवनी मिलने की उम्मीद में कांग्रेस

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने आज ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत की है। यह भारत जोड़ो यात्रा 3570 किलोमीटर का है।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज 8 सितंबर 2022 को सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘भारत जोड़ो’ (Bharat Jodo) यात्रा की विधिवत शुरुआत की। पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है और इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है। राहुल गांधी ने आज कन्याकुमारी के ‘विवेकानंद पॉलिटेक्निक’ से 118 अन्य ‘भारत यात्रियों’ और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की।

यह यात्रा 3570 किलोमीटर की होगी
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे, ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे। कांग्रेस ने बुधवार यानि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू की थी और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लिखित संदेश के माध्यम से कहा था कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ईरान का इजरायल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला, 1 घंटे में 200 मिसाइलें दागी, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- यह इजराइली हमले का जवाब, नेतन्याहू ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

ईरान ने मंगलवार की रात इजराइल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया, ईरान ने इजराइल पर 1 घंटे म…