गुजरात के राज्यपाल का विवादित बयान, कहा- ‘हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं’, अब खड़ा हुआ विवाद

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गाय पर बात करते हुए विवादित बयान दे दिया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने एक बयान में कहा कि हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं। आचार्य देवव्रत के इस बयान ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं- देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हिंदुओं को ढोंगी बताने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। आचार्य देवव्रत ने बुधवार यानि 7 सितंबर 2022 को नर्मदा जिले के पोइचा गांव में ‘जैविक खेती’ के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं। गुजरात के 2 प्रमुख समाचार पत्रों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लोग ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं, वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं, एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं, हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं।

जैविक खेती पशुओं को देंगे जीवन- देवव्रत
आचार्य देवव्रत ने आगे कहा कि लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें, मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं, यदि आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…