ऋषि कपूर अब दुनिया में नहीं रहे, मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया के साथ भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, इस बीच मुंबई से आज लगातार दूसरे दिन दुख भरी खबर आई है, कल अभिनेता इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए 67 वर्षीय ऋषि कपूर ने मुंबई में अंतिम सांस ली।

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने दी

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया के साथ भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, इस बीच मुंबई से आज लगातार दूसरे दिन दुख भरी खबर आई है, कल अभिनेता इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे, कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए 67 वर्षीय ऋषि कपूर ने मुंबई में अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी सबसे पहले हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने देते हुए ट्विट किया कि वो चला गया, ऋषि कपूर चला गया, उनका निधन हो गया, मैं अंदर से टूट गया हूं।

ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी

ऋषि कपूर की कल तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया  गया था, उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर तथा बड़े भाई रणधीर कपूर भी थे, उन्होंने आज सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट में अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी, वह पिछले वर्ष सितम्बर, 2019 में न्यूयॉर्क से करीब 1 वर्ष तक कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे, उन्हें वर्ष 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। कपूर परिवार की तरफ से ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने उनके निधन की जानकारी दी।

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड शोक में डुबा

ऋषि कपूर के निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड समेत उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी अपनी संवेदना जता रहे हैं, कई फैंस को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ध्यान रहे कि ऋषि कपूर के पिता राज कपूर तथा दादा पृथ्वीराज कपूर भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं, जबकि ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड में सक्रिय अभिनेता हैं।

ऋषि कपूर ने अपने कैरियर की शुरुआत मेरा नाम जोकर से की थी

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई कैंपियन स्कूल, मुंबई से की, इसके बाद वह अजमेर के मेयो कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। ऋषि कपूर ने बतौर बाल कलाकर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से की तथा बतौर लीड अभिनेता बॉबी उनकी पहली फिल्म थी, इस फिल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। ऋषि कपूर को 1974 में बॉबी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, वहीं वर्ष 2008 में उन्हें फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था।

ऋषि कपूर भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे- मोदी

ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा है कि ऋषि कपूर जी बहुआयामी, प्रिय तथा जीवंत थे, वह प्रतिभा की खान थे, मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद करूंगा, वह फिल्मों तथा भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे, उनके निधन से दुखी हूं,  उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदना, शांति। ऋषि कपूर के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह यादव, फिल्म अभिनेता शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार मनोज वाजपेयी, परेश रावल, अनुपम खेर आदि ने दुख व्यक्त किया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…