रोजर बिन्नी बने BCCI के 36वें अध्यक्ष, जानिए BCCI की नई टीम में कौन-कौन हैं शामिल

रोजर बिन्नी आज सौरव गांगुली की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए चीफ बन गए हैं। वहीं, रोजर बिन्नी के अलावा उनकी टीम में जय शाह, राजीव शुक्ला, आशीष शेलर और देवजीत साइकिया जैसे बड़े दिग्गज शामिल हैं।

गांगुली की जगह बिन्नी बने BCCI अध्यक्ष
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई में आज 18 अक्टूबर 2022 को बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल आज पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बन गए हैं। रोजर बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को रिप्लेस किया है। रोजर बिन्नी मुंबई में हुए बीसीसीआई के एनुअल जनरल मीटिंग में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बीसीसीआई अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों में भी बदलाव हुआ है। पिछले हफ्ते ही यह साफ हो गया था कि रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनेंगे वहीं बीसीसीआई के अन्य पदाधिकारियों में भी बदलाव किया जाएगा।

बीसीसीआई की नई टीम:
रोजर बिन्नी
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने हैं, वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36वें अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को रिप्लेस किया है।

जय शाह
भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह अपने सचिव के पद पर बरकरार हैं, वह बीसीसीआई सचिव के रूप में एक और कार्यकाल संभालेंगे। जय शाह सौरव गांगुली के नेतृत्व में भी बीसीसीआई सचिव के रूप में कार्यरत थे।

राजीव शुक्ला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष की कुर्सी राजीव शुक्ला के हाथ में गई है। राजीव शुक्ला निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

देवजीत साइकिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव के पद पर देवाजीत साइकिया आए हैं, उन्होंने इस पद पर जयेश जॉर्ज को रिप्लेस किया है। जयेश जॉर्ज सौरव गांगुली की टीम बीसीसीआई के संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।

आशीष शेलर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष के पद पर आशीष शेलर का चयन किया गया है, वह अरुण धूमल की जगह लिए हैं। वहीं, अरुण धूमल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का चीफ बनाया गया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…