
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 3 महीने के अंदर दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जानकारी दी। जयराम रमेश ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। दरअसल, 3 दिन पहले सोनिया की बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दोबारा कोविड पॉजिटिव पायी गई थीं।
सोनिया गांधी का कोराना टेस्ट रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि आज 13 अगस्त 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, वह सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। ध्यान रहे कि इससे पहले सोनिया गांधी को जून 2022 में भी कोराना हुआ था।
प्रियंका गांधी भी दोबारा हुईं कोविड पॉजिटिव
10 अगस्त 2022 को प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि वो फिर से कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि आज फिर से कोविड से संक्रमित हो गईं, घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगी। प्रियंका गांधी 3 महीने के अंदर दूसरी बार कोविड पॉजिटिव हुई हैं। जून 2022 में उनको कोरोना हुआ था, हालांकि तब उनको हल्के लक्षण थे।