कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 17 अक्टूबर को वोटिंग तथा 19 अक्टूबर को होगी काउंटिंग

कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव की तारीख आ गई है। कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर होगा तथा 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। ये फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में लिया गया है। ऑनलाइन बैठक दोपहर आज 3.30 बजे सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई, सोनिया गांधी इस समय हेल्थ चेकअप के सिलसिले में विदेश में हैं।

17 अक्टूबर को सुबह 10 से 4 बजे तक होगी वोटिंग
कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आज 28 अगस्त 2022 को तय हो गई है। 17 अक्टूबर 2022 को कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी, वहीं 19 अक्टूबर 2022 को काउंटिंग होगी। इसके लिए 22 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा, चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक सुबह 11 से 3 बजे तक होगा। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन कांग्रेस मुख्यालय में होगा। सभी प्रदेश कार्यालयों में 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 से 4 बजे तक वोटिंग होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9 हजार से ज्यादा मतदाता भाग लेंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विदेश से जुड़े।

बैठक में सोनिया, राहुल और प्रियंका विदेश से जुड़े
इससे पहले आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई, इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, हरीश रावत, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा, मधुसूदन मिस्त्री, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, अजय माकन, अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद शर्मा शामिल हुए। इस वर्चुअल बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विदेश से जुड़े।

लंबे समय से सोनिया हैं अंतरिम अध्यक्ष
ध्यान रहे कि सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 के बीच पूरी की जानी थी। दरअसल, राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…