
देश की राजधानी दिल्ली से नक्सली समूह पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने नक्सल कमांडर को गिरफ्तार किया है।
कमांडर अनुराग राम उर्फ अनुराग सदलोहर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के धौलाकुंआ से नक्सली ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के एक कमांडर अनुराग राम उर्फ अनुराग सदलोहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सल कमांडर अनुराग राम उर्फ अनुराग सदलोहर झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई मामलों में वांटेड था, साल 2014 में जशपुर जेल की दीवार तोड़ कर हुआ था फरार। पूछताछ के दौरान आरोपी अनुराग ने खुलासा किया कि वह साल 2012 में नक्सल ग्रुप पीएलएफआई के सदस्यों के संपर्क में आया था।