रामायण ने री-टेलिकास्ट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा !

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए 25 मार्च से 3 मई तक 40 दिनों के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर की धार्मिक धारावाहिक रामायण ने री-टेलिकास्ट होने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रामायण के एक एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देख कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए 25 मार्च से 3 मई तक 40 दिनों के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक रामायण ने री-टेलिकास्ट होने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, रामायण के शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रहा है, रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देख कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही रामायण एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाना वाला शो बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसकी जानकारी आज प्रसार भारती ने दी।

वर्ष 2015 से अब तक धारावाहिक के मामले में रामायण का शो टॉप पर

ध्यान रहे कि रामायण जब से री-टेलिकास्ट हुआ है, तबसे यह शो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन बने हुए है। इससे पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि वर्ष 2015 से लेकर अब तक जनरल इंटरटेमेंट कैटेगरी (धारावाहिक) के मामले में रामायण का शो टॉप पर है। वर्ष 2015 से लेकर अब तक का सबसे ज्यादा टीआरपी जनरेट करने वाला इंटरटेमेंट शो रामायण बन गया है।

शो में सबसे ज्यादा सर्च रामायण को किया गया

ध्यान रहे कि वेव सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक महीने में यूजर्स के रोजाना सर्च के आधार पर एक सर्वे रिलीज किया है, जिसके मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा सर्च रामायण तथा सिंगर कनिका कपूर के बारे में किया गया है। शो में सबसे ज्यादा जिस शो के बारे में सर्च किया गया है, वह है रामायण। रामायाण ने बिग बॉस शो तथा ड्राइव, गुड न्यूज और हाउसफुल-4 फिल्मों को पछाड़ा है।

भारत में कोरोना पॉजिटिव केस 30,400 के पार, मरने वालों की संख्या 977 पहुंची

गौरतलब है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की संख्या करीब 30,400 से ज्यादा हो चुकी है, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 7412 हो गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 977 हो चुकी है। अब तक पूरे विश्व में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 30 लाख 87 हजार को पार कर चुकी है तथा इससे मरने वालों की संख्या 2 लाख, 12 हजार को पार कर चुकी है। विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या अमेरिका में करीब 10 लाख, 12 हजार पहुंच चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या यहां करीब 56,900 हो चुकी  है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…