
नवंबर महीने में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 17 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, इसमें कई छुट्टियां लगातार भी है, ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले ये छुट्टियों की लिस्ट देख लें।
17 दिन बंद रहेंगे बैंक
नवंबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है तो ऐसे में बैंक जानें से पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। नवंबर 2021 में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 17 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको ये चेक कर लेना जरूरी है कि किस दिन किस शहर के बैंक बंद रहेंगे। ध्यान रहे कि ये छुट्टियां राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग है। नवंबर महीने में कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी कम निपटाना हो तो तुरंत निपटा लें।
RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके मुताबिक, नवंबर महीने में 17 छुट्टियां है, इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इस 17 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है, इसके अलावा इस महीने में 4 रविवार व दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी है।
नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां
1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/Kut- बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
3 नवंबर- नरक चतुर्दशी- बेंगलुरु में बैंक बंद।
4 नवंबर- दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा- बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद।
5 नवंबर- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद।
6 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चाकोबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद।
7 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
10 नवंबर- छठ पूजा/सूर्य षष्ठी डाला छठ- पटना और रांची में बैंक बंद।
11 नवंबर- छठ पूजा- पटना में बैंक बंद।
12 नवंबर- वांगला उत्सव- शिलांग में बैंक बंद।
13 नंवबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)।
14 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
19 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा- आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद।
21 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
22 नवंबर- कनक दास जयंती- बेंगलुरु में बैंक बंद।
23 नवंबर- सेंग कुट्सनेम- शिलांग में बैंक बंद।
27 नवंबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
28 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।