Bihar: RJD को लगा बड़ा झटका, मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त

बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानि आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है। मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है, जिसके चलते बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायकों की संख्या 80 से घटकर अब 79 हो गई है।

आरजेडी विधायकों की संख्या अब 79 हो गई
मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। दरअसल, अनंत सिंह के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के फैसले की कॉपी बिहार विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद 14 जुलाई 2022 को अनंत सिंह की विधायकी समाप्त की गई है, इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद अब आरजेडी को बड़ा झटका लगा है, अब बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायकों की संख्या अब 80 से घटकर 79 रह गई है।

मोकामा विधानसभा की सीट को रिक्त कर दिया गया
अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा विधानसभा की सीट को रिक्त कर दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2022 में अनंत सिंह ने मोकामा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए जीते थे। ध्यान रहे कि अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था, आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया था, कोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अनंत सिंह के घर से एके-47 बरामद किया गया था
16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के घर यानि लदमा में पुलिस ने छापेमारी की थी, घर से पुलिस ने एके-47, 7.62 एमएम की 26 गोलियां और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। बाढ़ की तात्कालीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में आरजेडी विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी, यहां से हथियार बरामद हुए थे।

अनंत सिंह को हुई है 10 साल की सजा
इस मामले में आरजेडी विधायक अनंत सिंह और सुनील राम के खिलाफ 4 नवंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था, आरोप पत्र आईपीसी की धारा 414, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-ए), 25 (1-एए), 25 (1-बी), सी, 27 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दाखिल किया गया था। इसी मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…