Bihar: जगदानंद सिंह ने RJD के प्रदेश अध्यक्ष के लिए दूसरी बार भरा पर्चा, Dy CM तेजस्वी बने प्रस्तावक

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए आरजेडी कार्यालय में पर्चा भरा। जगदानंद सिंह के अलावा किसी और ने इसके लिए नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है।

जगदानंद सिंह ने दूसरी बार भरा पर्चा
आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज 19 सितंबर 2022 को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे और वो जगदानंद सिंह के नामांकन का प्रस्तावक बने। जगदानंद सिंह का इस बार भी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है, उनके अलावा किसी और ने पर्चा नहीं भरा है। तेजस्वी यादव के अलावा राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव भी जगदानंद सिंह के प्रस्तावक बने।

तेजस्वी ने दी जगदानन्द को बधाई
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह हमारे पार्टी के काफी अनुभवी नेता हैं, ये पूर्व में मंत्री भी रहे हैं, सांसद भी रहे हैं और इससे पहले इनके प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान इन्हीं के नेतृत्व में 2020 में हम लोगों ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा, जगदानंद सिंह का पार्टी में बहुत बड़ा योगदान है। तेजस्वी यादव ने कहा कि औपचारिक ऐलान कल (मंगलवार) किया जाएगा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जगदानन्द सिंह को अध्यक्ष पद पर नामांकन करने को लेकर बधाई दी।

CBI और ED पर भी दिया जवाब
वहीं, दूसरी ओर सीबीआई की ओर से जमानत रद्द करने के मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोर्ट का मसला है, कोर्ट में जवाब देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई और ईडी को तो हमने पहले भी कह दिया है कि बार-बार जो छापा मारने आते हैं इससे बेहतर होगा कि आप हमारे घर में ही अपना कार्यालय खोल दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को डर है कि बिहार में नौकरियां मिलने जा रही है, हम लोग लाखों लोगों को नौकरी देने जा रहे हैं और भाजपा ने 8 साल में प्रतिवर्ष 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया लेकिन सिर्फ वादा ही रहा, ऐसे में इन्हें डर सता रहा कि बिहार में अगर नौकरी मिलेगा तो जनता उन्हें पूछेगी भी नहीं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…