Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग शुरू, खड़गे-थरूर में टक्कर

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में यात्रा कैंप में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।

वोटिंग का समय 10 AM से 4 PM तक
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज 17 अक्टूबर 2022 को चुनाव शुरू हो गया है। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतों की गिनती बुधवार यानि 19 अक्टूबर 2022 को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में वोट डालेंगी, जबकि राहुल गांधी कर्नाटक में वोट करेंगे।

चुनाव में 9300 प्रतिनिधि मतदान करेंगे
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 प्रतिनिधि मतदान करेंगे। देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 67 बूथ हैं, इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं। एक बूथ पर 200 वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…