देश में कुल 5899 सीएनजी स्टेशनों में लगभग 17 प्रतिशत स्टेशनों का नेटवर्क गुजरात में

गांधीनगर, 6 नवंबर : वर्ष 2070 तक देश के कार्बन उत्सर्जन को नेट ज़ीरो करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को सार्थक करने की दिशा में, गुजरात की एक सक्रिय भागीदारी रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पर्यावरण के अनुकूल नीतियों द्वारा आर्थिक विकास की ओर राज्य अग्रसर है। परिणामस्वरूप, गुजरात प्रदूषण मुक्त होने की दिशा में आगे बड़ रहा है। आज, सीएनजी स्टेशन की संख्या में गुजरात समग्र देश में शीर्ष पर पहुँच गया है। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल द्वारा प्रस्तुत किए गए आँकड़ों के अनुसार जुलाई-2023 तक, गुजरात में 1002 सीएनजी स्टेशन हैं, जिसका नेटवर्क राज्य के 33 ज़िलों में फैला हुआ है।

सीएनजी स्टेशन की संख्या में गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश (819), महाराष्ट्र (778), राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (केन्द्र शासित प्रदेश – 480) तथा हरियाणा (349) है। जुलाई-2023 तक भारत के राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 5899 सीएनजी स्टेशन हैं, जिनमें से लगभग 17 प्रतिशत गुजरात में हैं। ये तमाम आँकड़े पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा अपडेट किए गए हैं।

सीएनजी स्टेशनों की संख्या – टॉप 10 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
गुजरात 1,002
उत्तर प्रदेश 819
महाराष्ट्र 778
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (केन्द्र शासित प्रदेश) 480
हरियाणा 349
कर्नाटक 319
राजस्थान 257
मध्य प्रदेश 241
तमिलनाडु 220
पंजाब 209

पीएनजी के घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक कनेक्शनों की संख्या में भी गुजरात शीर्ष पर

पीएनजीआरबी द्वारा अपडेट किए गए आँकड़ों के अनुसार, जुलाई-2023 तक भारत में कुल 1,14,46,646 घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन हैं, जिनमें गुजरात की संख्या 30,78,162 है। इसके अलावा राज्य में 22,722 व्यावसायिक और 5733 औद्योगिक कनेक्शन हैं।

पीएनजी घरेलू कनेक्शन – टॉप 10 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
गुजरात 30,78,162
महाराष्ट्र 29,40,463
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (केन्द्र शासित प्रदेश) 14,59,314
उत्तर प्रदेश 14,24,748
कर्नाटक 3,92,677
हरियाणा 3,43,444
आंध्र प्रदेश 2,59,602
राजस्थान 2,32,576
मध्य प्रदेश 2,14,636
तेलंगाना 1,94,364

पीएनजी व्यावसायिक कनेक्शन – टॉप 10 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
गुजरात 22,722
महाराष्ट्र 4,684
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (केन्द्र शासित प्रदेश) 3,663
उत्तर प्रदेश 2,376
असम 1,359
हरियाणा 885
कर्नाटक 540
त्रिपुरा 506
आंध्र प्रदेश 446
पंजाब 446

पीएनजी औद्योगिक कनेक्शन – टॉप 10 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
गुजरात 5,733
उत्तर प्रदेश 2,867
हरियाणा 1,904
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (केन्द्र शासित प्रदेश) 1,829
राजस्थान 1,557
महाराष्ट्र 923
मध्य प्रदेश 463
असम 448
उत्तर प्रदेश व राजस्थान 345
कर्नाटक 330

उल्लेखनीय है कि पीएनजीआरबी द्वारा कंपनियों को देश में कुछ भौगोलिक क्षेत्र सीएनजी स्टेशन के लिए आवंटित किए जाते हैं। इस कारण कई बार आवंटित क्षेत्र दो राज्यों की सीमाओं के आसपास होने के कारण, सूची में उस क्षेत्र का दो राज्यों के साथ उल्लेख किया जाता है।

Load More Related Articles
Load More By NewsRoomLive
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

साउथर्न पेरिफेरल रोड: गुरुग्राम का लाइफलाइन

गुरुग्राम। साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) गुरुग्राम के सबसे महत्वपूर्ण रियल एस्टेट डेस्टिने…