भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही GDP

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आज अच्छी खबर आई है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने अब अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 13.5 फीसदी रहा है, लेकिन ये आरबीआई यानि भारतीय रिजर्व बैंक के 16.2 फीसदी के अनुमान से कम है।

भारतीय अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी
2 सालों के कोरोना महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही अप्रैल से जून 2022 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी के दर से विकास किया है, जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 20.1 फीसदी जीडीपी रहा था, तो 2021-22 की चौथे तिमाही जनवरी से मार्च 2022 के बीच देश का आर्थिक विकास दर 4.1 फीसदी रहा था। दरअसल वित्त वर्ष 2021-22 के लो बेस और घरेलू मांग में तेजी के चलते जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ा है, साथ इस तिमाही में निवेश, खपत में तेजी देखी गई है। 2022-23 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 13.5 फीसदी रहा है, लेकिन ये आरबीआई के 16.2 फीसदी के अनुमान से कम है।

आर्थिक विकास में रफ्तार दिखाई दी
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार ने यह आंकड़े जारी किए हैं। बीते 2 वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 की पहली तिमाही कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से प्रभावित रहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, हालांकि इस तिमाही में भी वैश्विक कारणों के चलते कमोडिटी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली थी, बावजूद इसके आर्थिक विकास में रफ्तार दिखाई दी है।

सेक्टरों का हाल जानिए?
NSO (National Statistical Office) की ओर से जारी आंकड़े में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में मैन्युफैकचरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट 4.8 फीसदी रहा है, जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में मैन्युफैकचरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट 49 फीसदी रहा था। कृषि क्षेत्र का विकास दर 2.2 फीसदी रहा है, जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 4.5 फीसदी रहा था। कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 16.8 फीसदी रहा है, जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 71.3 फीसदी रहा था। इसी तरह ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जड़ी सेवाओं का ग्रोथ रेट 25.7 फीसदी रहा है, जो 2021-22 की पहली तिमाही में 34.3 फीसदी रहा था। फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज का ग्रोथ रेट 9.2 फीसदी रहा है जो बीते वर्ष की पहली तिमाही में 2.3 फीसदी रहा था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…