![](https://www.newsroomlive.in/wp-content/uploads/2022/10/sadhna-YADAV-WITH-MULAYAM-SINGH-yadav.jpg)
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 10 अक्टूर 2022 को 82 साल की उम्र में निधन हो गया, उन्हें 2 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भर्ती कराया था। खास बात यह है कि यह वही शहर है और वही अस्पताल है, जहां आज से ठीक 93 दिन पहले मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने अंतिम सांस ली थी। यानि पति-पत्नी मुलायम सिंह व साधना यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ही दुनिया को अलविदा कहा। साधना यादव का 9 जुलाई 2022 को मेदांता अस्पताल में निधन हुआ था। ध्यान रहे कि साधना यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।