अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी दोनों एक्स वाइव्स आरती कश्यप और कल्कि कोचलिन के साथ एक फोटो शेयर की है। तीनों की मुलाकात 15 अगस्त को अनुराग की फिल्म दोबारा की स्क्रीनिंग पर हुई थी। अपने साथ दोनों पूर्व पत्नियों की तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग ने लिख- ‘मेरे दो पिलर्स।’
फोटो देख यूजर बोले- रियल मॉर्डन फैमिली
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने 16 अगस्त 2022 को अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा की स्क्रीनिंग से एक फोटो शेयर की। तस्वीर में उनकी पूर्व पत्नियों आरती बजाज और कल्कि कोचलिन को नजर आ रही हैँ। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग ने खास कैपशन भी लिखा है। अनुराग द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा- My two pillars. (मेरे दो स्तंभ) अनुराग की इस तस्वीर पर उनकी बेटी आलिया कश्यप ने भी कमेंट किया, उनकी बेटी ने लिखा- ‘आइकॉनिक’। इसके अलावा एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने इसे ‘बेस्ट’ कहा। अनुराग की इस तस्वीर पर उनके फैन्स भी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कहा कि ‘यह है रियल मॉडर्न फैमिली’। एक फैन ने अनुराग की तारीफ करते हुए लिखा ‘हैप्पी गो लकी मैन’।
पूर्व पत्नी आरती के साथ ब्रंच पर गए थे अनुराग
ध्यान रहे कि अनुराग की पूर्व पत्नी आरती बजाज एक फिल्म एडिटर हैं। अनुराग के साथ 9 साल डेट करने के बाद दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली थी तथा साल 2009 में वे अलग हो गए। साल 2001 में इस एक्स कपल ने अपनी बेटी आलिया का स्वागत किया। आरती और अनुराग ने हाल ही में अपने व्लॉग में साथ नजर आए थे। वलॉग में दोनों ब्रंच डेट पर गए थे।
तलाक के बाद भी कल्कि से है हैपी रिालेशनशिप
अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन की बात करें तो, कल्कि ने साल 2009 में अनुराग की फिल्म देवडी से बॉलीवुड में शुरुआत की और बाद में उनके साथ दैट गर्ल इन येलो बूट्स में काम किया, साथ काम करने के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी करने का फैसला किया। ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चली जिसके चलते दोनों ने साल 2013 में अलग होने की घोषणा के बाद 2015 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी दोनों में फ्रैंडली रिलेशन रहे। तलाक के बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में साथ काम किया। कल्कि पिछले कुछ सालों से अपने इजराइली बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने फरवरी 2020 में अपनी बेटी सप्पो को जन्म दिया।
दोबारा 19 अगस्त 2022 को रिलीज होगी
मुंबई में दोबारा की स्क्रीनिंग के मौके पर अनुराग और उनकी पूर्व पत्नियों के अलावा कुब्रा सैत, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, अलाया एफ, अनुष्का रंजन, आकांक्षा रंजन, करिश्मा शर्मा, शमा सिकंदर और कई अन्य हस्तियां भी पहुंची। दरअसल, अनुराग के निर्देशन में बनी दोबारा को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने जा रही है। 2018 में हिट हुई फिल्म मनमर्जियां और नाटक सांड की आंख (2019) के बाद अनुराग और तापसी पन्नू की साथ में ये तीसरी कोलैब्रेशन फिल्म होगी।