भारत सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य बनाया

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया के साथ भारत कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है, इस बीच भारत सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य बना दिया है। इनमें केंद्र सरकार के वो सभी कर्मचारी शामिल हैं, जो नियमित या कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया के साथ भारत कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है, इस बीच भारत सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य बना दिया है, इनमें वो सभी कर्मचारी शामिल हैं, जो नियमित या कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से आज इस बारे में आदेश जारी करके इसके बारे में जानकारी दी गई है।

जब ऐप में स्टेटस सुरक्षितया कम खतरादिख रहा हो तभी घर से निकलें

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों से कहा गया है कि वो अपने घर से ऑफिस के लिए तभी निकलें जब आरोग्य सेतु ऐप में स्टेटस ‘सुरक्षित’ या ‘कम खतरा’ दिख रहा हो, अगर आरोग्य सेतु ऐप पर ‘मध्यम’ या ‘ज्यादा खतरा’ वाला स्टेटस दिखा रहा हो, तो कर्मचारियों को तब तक घर में रहने को कहा गया है, जब तक कि स्टेटस फिर से ‘सुरक्षित’ या ‘कम खतरा’ वाला स्टेटस न दिखा दे।

आरोग्य सेतु ऐप को 2 अप्रैल, 2020 लॉन्च किया गया था

भारत सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों तथा विभागों के उनके अधीन आने वाले सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए भी आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य बना दिया है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप को एक रामबाण के तौर पर लॉन्च किया गया है। आरोग्य सेतु ऐप को 2 अप्रैल, 2020 लॉन्च किया गया था, लॉन्च होने के 13 दिनों के भीतर  इस ऐप को 5 करोड़ करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया, जबकि 15 दिनों में 6 करोड़ यूजर्स ने इस ऐप को डाउनलोड किया जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

आरोग्य सेतु ऐप को अब तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आज ट्विट करके बताया कि 5 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने में टेलीफोन को 75 वर्ष, रेडियो को 38 वर्ष, टेलीविजन को 13 वर्ष, इंटरनेट को 4 वर्ष तथा फेसबुक को 19 महीने लग गए थे, अब तक आरोग्य सेतु ऐप का ये आंकड़ा 7.5 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गया है।

आरोग्य सेतु ऐप को एनआईसी ने तैयार किया है

ध्यान रहे कि आरोग्य सेतु ऐप को केंद्रीय सूचना प्रद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी एनआईसी यानि राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेंटर ने तैयार किया है। आरोग्य सेतु ऐप मूल रूप से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए काम करता है तथा यूजर के ब्लूटूथ से यह पता चलता है कि वो किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है या नहीं, और यदि अगर आया भी है, तो कितनी दूरी से आया है, अगर ऐसा होता है तो ऐप में स्टेटस का रंग ग्रीन (सुरक्षित) से ऑरेंज (मध्यम खतरा) या फिर रेड (ज्यादा खतरा) हो जाएगा, स्टेटस बदलने पर यूजर को एक नोटिफिकेशन भी भेजा जाता है।

भारत में कोरोना पॉजिटिव केस 33 हजार के पार, मरने वालों की संख्या 1079 पहुंची

गौरतलब है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की संख्या करीब 33 हजार से ज्यादा हो चुकी है, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8437 हो गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 1079 हो चुकी है। अब तक पूरे विश्व में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 31 लाख 84 हजार को पार कर चुकी है तथा इससे मरने वालों की संख्या 2 लाख, 25 हजार को पार कर चुकी है। विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या अमेरिका में करीब 10 लाख, 46 हजार पहुंच चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या यहां करीब 60,100 हो चुकी  है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…