केएस भगवान का आपत्तिजनक बयान, कहा- ‘भगवान राम हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे’

आजकल देश में खुद को सुर्खियों में बने रखने के लिए कइयों ने किसी धर्म, भगवान, राजनेता या अभिनेता पर ओछी और छिछालेदर टिप्पणी करने का अनूठा तरीका निकाला है। इसी कड़ी में अब कन्नड लेखक और रिटायर्ड प्रोफेसर केएस भगवान ने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक बयान दिया है। केएस भगवान ने कहा कि भगवान राम हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे।

केएस ने दिया राम पर विवादित बयान
रामचरितमानस विवाद के बाद अब कर्नाटक के लेखक और ‘बुद्धिजीवी’ केएस भगवान ने भगवान राम को लेकर एक और विवाद को हवा देने का काम किया है। केएस भगवान ने भगवान राम और सीता को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। केएस भगवान ने दावा किया कि ‘वाल्मीकि रामायण’ में कहा गया है कि भगवान राम हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे, उन्होंने बिना परवाह किए अपनी पत्नी सीता को जंगल में भेज दिया।

केएस ने राम पर खड़ा किया सवाल
केएस भगवान ने यह भी कहा कि राम ने एक पेड़ के नीचे तपस्या कर रहे शूद्र शंबूक का सिर काट दिया था, उन्होंने सवाल खड़ा किया कि आखिर राम कैसे आदर्श हो सकते हैं, राम राज्य बनाने की बात चल रही है लेकिन वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड को पढ़ने से पता चलता है कि (भगवान) राम आदर्श नहीं थे, उन्होंने 11000 वर्षों तक शासन नहीं किया बल्कि केवल 11 वर्षों तक शासन किया था।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब केएस भगवान ने भगवान राम पर विवादित टिप्पणी की है। दिसंबर 2018 में भी केएस भगवान ने इसी तरह का विवाद खड़ा किया था, उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ‘नशा’ पीते थे और सीता को भी इसका सेवन कराते थे, उन्होंने अपनी पुस्तक ‘राम मंदिर येके बेड़ा’ में भी यह टिप्पणी की थी। तब भी उनके बयान का जोरों से विरोध हुआ था, यहां तक की लेखक के घर के बाहर लोगों ने भगवान राम की पूजा करने की भी कोशिश की थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…