
कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच देश के सभी महिला जनधन खाते में 3 अप्रैल से 500 रुपए डाले जाएंगे। ये पैसे महिला जनधन खाते में 3 महीने तक डाले जाएंगे।
इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बैंकों को निर्देश दिए
इंडियन बैंक एसोसिएशन ने आज देश के सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि 3 अप्रैल से 3 महीने तक सभी महिला जनधन खाते में 500 रुपए हर महीने डालना शुरू करें। अप्रैल, 2020 में यह रकम महिला जनधन खाते में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2020 के बीच डाले जाएंगे।
सभी महिला जनधन खाते में डाले जाएंगे 500 रुपए
कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच देश के सभी महिला जनधन खाते में 3 अप्रैल से 500 रुपए डाले जाएंगे, ये पैसे 3 महीने तक डाले जाएंगे। ध्यान रहे कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देश के लोगों के लिए घोषित आर्थिक राहत पैकेज में सभी महिला जनधन खाते में हर महीने 500 रुपए डालने का प्रावधान किया गया है, जिसे 3 महीने तक डालना है। महिला जनधन खाता में यह पैसे उनके खाते में एकाउंट नंबर के आखिरी अंक के अनुसार अलग-अलग दिन डाले जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। महिला जनधन खाता में यह पैसा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिया जा रहा है। गौरतलब है कि पूरे देश में करीब 20 करोड़ महिला जनधन खाता है।
जिस दिन जिनके खाते में डाले जाएंगे पैसे
- जिस महिला जनधन खातों की आखिरी डिजिट 0 या 1 है, उसके खाते में 3 अप्रैल, 2020 को पैसे डाले जाएंगे।
- जिस महिला जनधन खातों की आखिरी डिजिट 2 या 3 है, उसके खाते में 4 अप्रैल, 2020 को पैसे डाले जाएंगे।
- जिस महिला जनधन खातों की आखिरी डिजिट 4 या 5 है, उसके खाते में 7 अप्रैल, 2020 को पैसे डाले जाएंगे।
- जिस महिला जनधन खातों की आखिरी डिजिट 6 या 7 है, उसके खाते में 8 अप्रैल, 2020 को पैसे डाले जाएंगे।
- जिस महिला जनधन खातों की आखिरी डिजिट 8 या 9 है, उसके खाते में 9 अप्रैल, 2020 को पैसे डाले जाएंगे।